×

शाहरुख खान के 'नाइट राइडर्स' का अमेरिका में बड़ा कदम, लॉस एंजिल्स में बना नया क्रिकेट स्टेडियम, वीडियो में जाने 100 दिनों में हुआ तैयार

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) ने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों के सहयोग से कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना स्थित फेयरप्लेक्स में नया 'नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड' तैयार किया गया है। यह स्टेडियम मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) का घरेलू मैदान होगा।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DND9lcCh880?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DND9lcCh880/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महज 100 दिनों में बनकर तैयार हुआ स्टेडियम

नाइट राइडर्स ग्रुप के अनुसार, इस आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण केवल 100 दिनों में पूरा किया गया। अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह मैदान भविष्य में मेजर लीग क्रिकेट के कई मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

शाहरुख खान बोले- सपना आज हकीकत बन गया

स्टेडियम के उद्घाटन के बाद शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा,"जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजिल्स के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।"उन्होंने कहा कि यह मैदान केवल क्रिकेट मैचों के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों के साथ समय बिताने और यादगार अनुभवों के लिए भी विकसित किया गया है।

जय शाह और संजोग गुप्ता का जताया आभार

शाहरुख खान ने इस परियोजना को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समय में पूरी हो सकी।

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को किया समर्पित

शाहरुख खान ने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजिल्स के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और पूरे नाइट राइडर्स परिवार को समर्पित है।उन्होंने अपने संदेश के अंत में टीम का लोकप्रिय नारा "Believe in Purple and Gold" भी दोहराया और प्रशंसकों से इस नई शुरुआत का हिस्सा बनने की अपील की।

अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के निर्माण को अमेरिका में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेजर लीग क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय निवेश के साथ उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में अमेरिका भी क्रिकेट के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो सकता है।