Shahrukh khan Salman khan: अर्पिता की शादी के दिन खत्म हुई थी सलमान खान और शाहरूख खान की दुश्मनी, जाने पूरा मामला
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की शादी को बीते दिन यानी 18 नवंबर को छह साल पूरे हो गए है। तो ऐसे खास दिन पर अर्पिता खान शर्मा ने शादी की छठी सालगिरह मनाई। अर्पिता खान की शादी साल 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा के साथ हुई थी। इन दोनों की शादी की कुछ खास यादें भी है जो कभी नहीं भुलाई जा सकती है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान और शाहरूख खान के बीच की दुश्मनी भी इसी दिन खत्म हुइ थी। आज सलमान खान और शाहरूख खान एक दूसरे के जिगरी दोस्त है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये दोनों एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे। ये दोनों एक दूसरे पक्के दुश्मन थे। इन दोनों एक साथ ना के बराबर देखा जाता था।
हालांकि सलमान खान और शाहरूख खान की इस दुश्मनी को खत्म करने का काम अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी ने किया था। बता दें कि अर्पिता खान की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी। उनकी शादी से पहले शाहरूख खान ने मीडिया से एक खास बातचीत की थी।
Tara Sutaria Birthday: बॉयफ्रेंड आदर के साथ मालदीव पहुंची तारा सुतारिया, वहीं मनाएंगी जन्मदिन