Disha Patani का चेहरा देख ठनका लोगों का माथा, खूबसूरत दिखने के लिए किया ये काम
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों चर्चा में है, दरअसल बात ये है कि अभिनेत्री दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमे ये कहा जा रहा है कि, दिशा पाटनी ने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी। इस इवेंट में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने एंट्री की थी, जिसमे अभिनेत्री दिशा पाटनी भी शामिल थी।
इस दौरान दिशा पाटनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो इस वक्त सुर्खियों में भी बनी हुई है। दिशा पाटनी की ताजा तस्वीरें ने लोगों का ध्यान खीचा है। कई लोगों का ध्यान सीधे दिशा पाटनी के नाक पर गया है। दिशा पाटनी की नाक देखकर कई लोग हैरान हो गए है, जिसमे कुछ बदला बदला लगा।
इसके बाद से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। दिशा पाटनी की तस्वीरें शेयर कर कमेंट में कहा कि, हो ना हो दिशा पाटनी ने नाक की सर्जरी करवाई है। किसी ने कहा कि, दिशा ने नोज जॉब करवाया है।
कई लोग कह रहे कि, दिशा पाटनी ने प्लास्टिक सर्जरी करवा कर अपना चेहरा खराब कर लिया है। अगर हम बात करें दिशा पाटनी के काम की तो वो आने वाले दिनों में एक विलन रिटर्न 2 में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा वो और भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।