26 जनवरी या 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि'! भाईजान ने खुद बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ लंबे समय से चर्चा में है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त या गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिल्म इन दोनों में से किसी भी दिन रिलीज नहीं होगी।
देशभक्ति को किसी एक दिन तक सीमित नहीं मानते सलमान खान
जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौके फिल्म की रिलीज के लिए उपयुक्त हो सकते थे। लेकिन सलमान खान का मानना है कि देशभक्ति की भावना को किसी एक खास दिन तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान का मानना है कि देश के प्रति प्यार ऐसी भावना है, जिसे हर दिन महसूस करना और जाहिर करना चाहिए। फिल्म जिस दिन भी रिलीज होगी, वह उनके लिए देशभक्ति का दिन होगा।
मां और मातृभूमि के प्यार से की तुलना
इस विचार को समझाते हुए मां और मातृभूमि के प्रति प्रेम का उदाहरण दिया गया। जिस तरह किसी व्यक्ति को अपनी मां से प्यार जताने के लिए सिर्फ मदर्स डे का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसी तरह देश के प्रति प्रेम को भी केवल स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस तक सीमित नहीं रखा जा सकता।इस संदेश के मुताबिक, मां हो या मातृभूमि, सच्चा प्यार किसी खास दिन का मोहताज नहीं होता, बल्कि यह भावना हर दिन दिल में रहती है।फिलहाल, ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।