×

सलमान खान ने संजय दत्त के लिए लिखा इमोशनल नोट, वीडियो में बोले- ‘संजू बाबा है हम सबका बाबा, मेरा बड़ा भाई’

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों सितारों के बीच लंबे समय से खास बॉन्डिंग देखने को मिलती रही है। अब सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त और अभिनेता संजय दत्त के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सलमान खान ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों कलाकार एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ सलमान ने अपने दोस्त संजय दत्त के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा।

सलमान ने संजय दत्त को बताया बड़ा भाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/z0iSw4KhyMc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/z0iSw4KhyMc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बाबा फॉरएवर... बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सबका बाबा और अब अपने बच्चों का भी बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त।”सलमान ने आगे लिखा, “अल्लाह, भगवान और जीसस सब इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।” सलमान के इस पोस्ट में संजय दत्त के प्रति उनका प्यार और सम्मान साफ नजर आया।

दोनों की दोस्ती है बेहद खास

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे का साथ दिया है। फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी में भी दोनों के बीच मजबूत रिश्ता देखने को मिलता है।संजय दत्त को सलमान कई बार अपना करीबी दोस्त और परिवार जैसा बता चुके हैं। वहीं संजय दत्त भी सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुके हैं।

फैंस ने बरसाया प्यार

सलमान खान की इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों कलाकारों की दोस्ती की तारीफ की और उनके रिश्ते को सच्ची दोस्ती की मिसाल बताया।कई फैंस ने कमेंट कर दोनों सितारों की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की। सलमान और संजय की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड में लंबे समय से कायम है रिश्ता

सलमान खान और संजय दत्त दोनों ही हिंदी सिनेमा के बड़े नाम हैं। दोनों ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और दर्शकों के बीच उनकी अलग पहचान है। हालांकि दोनों ने साथ में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती हमेशा सुर्खियों में रही है।सलमान का यह इमोशनल पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर उनकी और संजय दत्त की दोस्ती बेहद गहरी और मजबूत है।