×

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस: वीडियो में देंखे जैकलीन फर्नांडिस की याचिका से जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को अलग किया

 

Jacqueline Fernandez से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले की सुनवाई कर रहे Justice Prashant Kumar Mishra ने स्वयं को इस याचिका की सुनवाई से अलग कर लिया है। यह मामला उस याचिका से जुड़ा है जिसमें जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया गया था। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की जांच से संबंधित है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gZhfaZbSz1o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gZhfaZbSz1o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुनवाई के दौरान Justice Atul S. Chandurkar की बेंच ने शुरुआत में ही स्पष्ट किया कि यह मामला किसी अन्य बेंच के सामने सूचीबद्ध किया जाएगा। जस्टिस मिश्रा ने स्व यह जानकारी दी कि एक संबंधित मामले में उनके परिवार के सदस्य सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं, जिसके चलते उन्होंने नैतिक आधार पर खुद को सुनवाई से अलग करने का निर्णय लिया।कोर्ट ने निर्देश दिया कि इस मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें मौजूदा दोनों न्यायाधीशों में से कोई भी शामिल न हो, ताकि सुनवाई की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

यह मामला कथित तौर पर बड़े वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देते हुए इसे कानूनी रूप से गलत बताया है।फिलहाल मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह केस लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और इसमें कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं।