×

Rishi Kapoor और Neetu Kapoor को शादी में आए गेस्ट ने गिफ्ट में दिया था पत्थर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। अगर हम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार जोड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ऋषि कपूर और नीतू कपूर का आता है। इन दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। ये बॉलीवुड के सबसे क्यूट खूबसूरत और शानदार कपल है। हालांकि बीते साल अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद ये खूबसूरत जोड़ी टूट गई है। लेकिन इस जोड़ी से जुड़ा एक अजीबोगरीब किस्सा है जो आज हम आपको बताने वाले है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर को शादी में लोगों ने उपहार के तौर पर पत्थर भी दिए थे। बता दें कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने काफी समय तक साथ रहने के बाद साल 1980 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी भव्य समारोह में संपन्न हुई थी जिसमे कई सुपरस्टार आए थे। फिल्म याराना की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के साथ सगाई कर ली थी।

इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी समय तक सुर्खियों में भी थी। इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने बताया था कि, हमारे रिसेप्शन में कई सारे गेटक्रेशर आए थे, उन्होंने बहुत अच्छे कपड़े पहने थे, उन्होंने कई गिफ्ट के बॉक्सेस में पत्थर रख कर दिए थे।

क्योंकि सिक्योरिटी को लगा कि वो हमारे मेहमान हैं और उन्होंने गेटक्रेशर को अंदर आने दिया। बाद में पता चला कि, उनके गिफ्ट बॉक्सेस में पत्थर थे। इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया था कि, उनके पति अभिनेता ऋषि कपूर शादी के दौरान बेहोश हो गए थे क्योंकि वो भीड़ को संभाल नहीं पाए।