×

Diego Maradona Passes Away: फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

 

साल 2020 हर किसी के लिए मनहूस साबित हो रहा है। अप्रैल के महीन से ही लगातार एक के बाद एक बुरी खबरे सामने आ रही है। अब एक और लीजेंड के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को दुखी कर दिया है। जी हां हम यहां पर बात करें मशहूर अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया है। डिएगो माराडोना का निधन 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़न से हो गया है। जिससे सिर्फ फुटबॉलर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके चाहने वालों को दुखी कर दिया है। डिएगो माराडोना के चाहने वाले बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में भी मौजूद है। जिन्होंने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिएगो माराडोना के निधन की खब सुनने के बाद शोक व्यक्त किया हैसाथ ही उन्होंने डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि भी दी है। बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार है जिनकी खेल में ज्यादा रूचि है। जिसकी वजह से डिएगो माराडोना के कई फैंस बॉलीवुड इंडस्ट्री में है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन फुटबॉल के जबरदस्त फैन है। उन्होंने डिएगो माराडोना को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा कि, आरआईपी लीजेंड। इसी के साथ उन्होंने GOAT लिखा है यानी Greatest Of All Time।

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि, यह तस्वीर सब कुछ कह रही है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमे डिएगो माराडोना मिट्टी से सने दिखाई दे रहे है।

https://www.instagram.com/p/CIBWlhqhqb5/?utm_source=ig_embed

रणवीर सिंह ने माराडोना की तस्वीर शेयर करके टूटे हुए दिल की इमोजी बनाई।इसके अलावा शेखर कपूर , मधुर भंडारकार, निमृत कौर ने भी अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए उनको श्रदांजलि दी है और उनके निधन पर दुख भी प्रकट किया है।

Arjun Rampal Birthday: जब एक झटके में अर्जुन रामपाल ने तोड़ दी थी 21 साल पुरानी शादी, ड्रग्स में भी आ चुका है नाम

Imran Khan: इमरान खान से अलग हो चुकीं अवंतिका मलिक ने शेयर किया दर्द भरा पोस्ट, हो रहा वायरल

BB14: कौन बनेगा करोड़पति की तीसरी करोड़पति प्रतियो​गी बनी अनुपा दास