☰
×

रिया कपूर ने पति करण बूलानी को जन्मदिन की बधाई दी, साथ बिताए पलों को याद किया

 

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने मंगलवार को पति करण बूलानी को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर रिया ने अपने और पति के साथ बिताए सफर को याद किया।

रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसकी कुछ तस्वीरों में दोनों के साथ में बिताए गए शानदार पल हैं, तो कुछ में करण बूलानी अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं। रिया कपूर ने लिखा, "मेरे हैंडसम और शानदार पति, आपको जन्मदनि की हार्दिक शुभकामानएं। इतने साल साथ बिताने के बाद भी, जब भी मैं आपको अपने घर, अपनी छोटी-सी दुनिया में देखती हूं, तो मेरा दिल आज भी धड़कता है। मैंने जरूर कोई अच्छा काम किया होगा, जो आप मेरी जिंदगी में आए। मैं और तुम।"

रिया और करण ने 14 अगस्त 2021 में मुंबई के जुहू स्थित अनिल कपूर के आवास पर बेहद सादगी से शादी की थी। रिया और करण एक-दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी।

करण बूलानी मुख्य रूप से बॉलीवुड और विज्ञापनों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। करण बूलानी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जगत से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के निर्माण और निर्देशन में अपना योगदान दिया है।

'वेक अप सिड' (2009) और 'आयशा' (2010) जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक (असिस्टेंट डायरेक्टर) के रूप में भी काम किया है। फिल्मों से पहले और साथ ही उन्होंने कई विज्ञापनों का निर्माण किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई विज्ञापनों में काम किया है। उन्होंने अनिल कपूर स्टारर लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो के भारतीय रूपांतरण '24' (2013-2016) के कई एपिसोड्स का निर्देशन किया है। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'सिलेक्शन डे' (2018) का निर्देशन और कार्यकारी निर्माण (एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन) भी किया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम