×

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मौके पर जरूर देखें ये देश​भक्ति बॉलीवुड फिल्में

 

जब भी स्वंतत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस करीब आता है तो हर देशवासी देश​भक्ति के रंग में रंग जाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने देश​भक्ति पर आधारित कई फिल्मों का निमार्ण किया गया है। जिसमे देश के जवान और स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी के किस्से दिखाए गए है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसको आप चाहे तो इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देख सकते है।

बॉर्डर
सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ द्वारा अभिनीत फिल्म बॉर्डर अगर आपने अब तक नहीं देखी है तो इसे देख डाले। इस फिल्म को देखने के बाद आप ये जरूर समझ जाएंगे कि सीमा पर तैनात जवान देश के लिए क्या कुर्बानी देता है। फिल्म का निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था।

टैंगो चार्ली
फिल्म टैंगो चार्ली अजय देवगन की एक मशहूर फिल्म है। जिसमे देश की सीमा पर लड़ते जवान अपने कर्तव्य को बखूबी निभाते है।

एयरलिफ्ट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट की कहानी उस वक्त की है जब कुवैत में फंसे भारतीयों को वहां से छुड़ाए जाने आपरेशन पर अधारित है। इस काम को कारोबारी रंजीत कात्याल ने किया था। ये किरदार फिल्म में अक्षय कुमार निभाते है।

राजी
आलिया भट्ट की फिल्म राजी की कहानी एक ऐसी लड़की की होती है जो अपने देश के लिए पाकिस्तान की जासूस बनती है। इसके लिए वो खुद की कुर्बानी देते हुए पाकिस्तान के एक शख्स से शादी तक कर लेती है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म अभिनेता विक्की कौशिल के करियर की अब तक की रिलीज सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा मुख्य किरदार के रूप में यामी गौतम, परेश रावल कीर्ति कुल्हरी और टीवी एक्टर मोहित रैना नजर आए थे। इसका निर्देशन आ​दित्य धर ने किया था।

मां तुझे सलाम
अभिनेता सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम को अगर नहीं देखा है तो इस फिल्म को देख डाले। इस फिल्म में सनी देओल के ऐसे कई डायलॉग्स है जिनको सुनने के बाद जोश आ जाएगा।

Jayashree Ramaiah found dead: साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, शोक में इंडस्ट्री

RRR: राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस

Varun Dhawan: पर्सनल से लेकर प्रोफेश्नल तक, बेहद लकी है वरूण धवन के लिए साल 2021