डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, वीडियो में जाने हिप टेंडन इंजरी के बाद 6 हफ्ते आराम की सलाह
साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका को यह चोट फिल्म के डांस और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते समय लगी। चोट गंभीर होने के कारण उनका शूटिंग शेड्यूल फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि, रश्मिका मंदाना या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री को हिप से जुड़ी गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
डांस सीक्वेंस की शूटिंग में लगी चोट
जानकारी के अनुसार, रश्मिका अपनी आगामी फिल्म के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक मूव करते वक्त उनकी हिप से जुड़ा टेंडन पूरी तरह अलग हो गया। इसके बाद तुरंत मेडिकल जांच कराई गई।रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के बाद रश्मिका को करीब छह हफ्तों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम शुरू करना होगा, ताकि वह धीरे-धीरे अपनी सामान्य गतिविधियों और शूटिंग पर वापस लौट सकें।
एथलीट्स में देखी जाती है ऐसी चोट
डॉक्टरों के अनुसार, इस तरह की चोट आमतौर पर प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है। खासकर ऐसे लोगों में जो लगातार शारीरिक गतिविधियों, तेज मूवमेंट और हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग से जुड़े होते हैं।फिल्मों में डांस और एक्शन सीक्वेंस के दौरान कलाकारों को भी कई बार ऐसी चोटों का सामना करना पड़ता है। रश्मिका भी अपनी फिल्मों में कई कठिन डांस और एक्शन स्टंट करती नजर आती हैं।
शूटिंग शेड्यूल हुआ प्रभावित
रश्मिका मंदाना की चोट के कारण उनकी फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। फिल्म मेकर्स अब उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री के स्वस्थ होने के बाद ही आगे की शूटिंग शुरू होने की संभावना है।रश्मिका मंदाना इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और डांस परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने कम समय में ही देशभर में बड़ी पहचान बनाई है।
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
रश्मिका की चोट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अभिनेत्री के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही फिट होकर पर्दे पर वापसी करेंगी।