×

Ranveer Singh की 83 की शुरू हुई धमाकेदार एडवांस बुकिंग, जबरदस्त दिखा फैंस का क्रेज

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह आने वाले दिनों में फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमे अभिनेता रणवीर सिंह पहली बार एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आगामी 24 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्ममेकर्स और कलाकारों को 83 से खास उम्मीद है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसी के साथ फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन यानी 19 दिसंबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और मिनटों में ही 15 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ट्रेंड के हिसाब से देखें तो फिल्म 83 एडवांस टिकटों से ही 10 करोड़ का कारोबार असानी से कर लेगी। फिल्म 83 क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है ।ऐसे में 83 फिल्म को लेकर फैंस में काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज दिखाई दे रहा है।

फिल्म की कहानी साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहली बार जीते गए विश्वकप की जीत पर आधारित है। पहली बार दर्शक अभिनेता रणवीर सिंह को एक क्रिकेटर के किरदार में देखने के लिए उतावले हो रहा है। रणवीर सिंह आनस्क्रीन कपिल देव का किरदार निभाने वो हैं जो उस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे। इसके अलावा आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह ने पिछले कई सालों में बैक टू बैक लगातार सुपरहिट फिल्में दी है।

जिसकी वजह से मेकर्स और दर्शकों को अभिनेता रणवीर सिंह से काफी उम्मीदें थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा एमी विर्क, हर्दीं संधू, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी और जतिन सरना जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नज़र आए हैं।