×

अपनी पत्नी Deepika Padukone के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगे Ranveer Singh, खुद किया खुलासा

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के अलावा कलर्स टीवी चैनल के शो द पिक्चर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि इस टीवी शो में आने वाले दिनों में करवा चौथ स्पेशल एपिसोड किया गया है। इस एपिसोड में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और तेज उड़ारिया और निमृत कौर अहलूवालिया नजर आने वाली है। इस शो के दौरान रणवीर सिंह ने इन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ शानदार क्विज खोला है।

इसी के साथ उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह ने करवा चौथ पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए व्रत रखने की भी बात की है। अभिनेता रणवीर सिंह ने बताया कि, वो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए करवा चौथ के मौके पर आज व्रत रखने वाले हैं।

द बिग पिक्चर का अपकमिंग एपिसोड करवा चौथ स्पेशल होने वाला है। जिसको रणवीर सिंह होस्ट करेंगे और इस एपिसोड में वो काफी मस्ती करते हुए दिखाई देने वाले है। अगर बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो जल्द ही फिल्म 83 में दिखाई देने वाले हैं।

उनकी ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। शादी के बाद ये पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक साथ ऑनस्क्रीन पर फैंस देखेंगे। देखेंगे। इसके अलावा रणवीर और दीपिका अपने कई अलग अलग प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं।