बुर्ज खलीफा पर फिल्म 83 का ट्रेलर देख गदगद हुए Ranveer Singh और Deepika Padukone, 24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 है। जिसका ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था। फिल्म 83 का ट्रेलर देखने के बाद अब उनके चाहने वालों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म की रिलीज के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ये फिल्म आगामी 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
A post shared by Deepika Padukone Fan Account🧿 (@deepikacraze_)
फिल्म 83 की रिलीज डेट करीब होने की वजह से मेकर्स और कलाकारों ने इसका प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। बीते देने की फिल्म 83 की पूरी टीम दुबई पहुंची थी। इस दौरान फिल्म के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। ये देखकर ना सिर्फ फैंस बल्कि खुद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गई।
दीपिका पादुकोण ने अभिनेता और पति रणवीर सिंह का हाथ पकड़कर उन्हें साइट हग किया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे लोग फिल्म का ट्रेलर देखते नजर आ रहे है।
फिल्म 83 की कहानी भारत द्वारा पहली बार जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। जिसमें मुख्य किरदार के रूप में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, एमी विर्क, हार्दे संधू जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है, इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है।