×

प्रथम संकल्प' का ट्रेलर लॉन्च: रणबीर कपूर ने छुए सनी देओल के पैर, वीडियो में जाने यश की हिंदी ने खींचा ध्यान; भव्य अंदाज में दिखी फिल्म की झलक

 

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: प्रथम संकल्प' का ट्रेलर शनिवार को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बना दिया। भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में नजर आने वाली साई पल्लवी, रावण की भूमिका निभा रहे यश, अभिनेता सनी देओल, रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकार शामिल हुए।

24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगा ट्रेलर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sQ9uSwX4eWg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sQ9uSwX4eWg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्यक्रम के दौरान मेकर्स ने घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर में फिल्म की भव्य दुनिया, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और प्रमुख किरदारों की पहली विस्तृत झलक देखने को मिली।ट्रेलर में रामायण की पौराणिक कथा को बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश दिखाई गई है। फिल्म के सेट, युद्ध के दृश्य और किरदारों का लुक दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

रणबीर कपूर ने छुए सनी देओल के पैर

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला, जब रणबीर कपूर ने मंच पर मौजूद अभिनेता सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान दोनों कलाकारों के बीच सम्मान और अपनापन देखने को मिला। यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यश की हिंदी ने खींचा ध्यान

कार्यक्रम में अभिनेता यश ने हिंदी में अपनी बात रखने की कोशिश की। इसी दौरान बोलते हुए उनसे एक छोटी सी गलती हो गई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।यश ने गलती से 'अवसर' (मौका) की जगह 'अवकाश' (छुट्टी) शब्द बोल दिया। हालांकि, उनकी इस गलती को लोगों ने सकारात्मक रूप से लिया और उनके हिंदी बोलने के प्रयास की सराहना की।

बाबा रामदेव और कुमार विश्वास भी रहे मौजूद

ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव और कवि कुमार विश्वास भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने मंच पर योग करके भी दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

भव्य अंदाज में पेश होगी रामायण की कहानी

'रामायण: प्रथम संकल्प' को भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित बड़े बजट की फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में तकनीक, विजुअल इफेक्ट्स और कहानी कहने के आधुनिक तरीके के जरिए रामायण को नए अंदाज में पेश किया जाएगा।फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के कलाकारों, विजुअल्स और भव्य सेट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।