61 की उम्र में आमिर खान की शादी पर बहस: राखी गुलज़ार ने किया समर्थन, वीडियो में देंखे उम्र को बताया ‘सिर्फ एक संख्या’
अभिनेता आमिर खान एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 साल की उम्र में वे अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां बहस तेज हो गई है, वहीं उन्हें समर्थन भी मिल रहा है।
शादी को लेकर आलोचना और चर्चा
आमिर खान के इस फैसले को लेकर कुछ लोगों ने उम्र को आधार बनाकर आलोचना की, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री राखी गुलज़ार ने भी आमिर खान का समर्थन किया है।
राखी गुलज़ार का बयान
वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राखी गुलज़ार ने कहा कि 60 या 61 साल की उम्र में शादी करने में कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में सुख और रिश्तों की गहराई का उम्र से कोई संबंध नहीं होता।राखी गुलज़ार ने हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी दो बार शादी कर चुके हैं और वर्तमान में अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिश्ते में हैं। इससे यह साबित होता है कि रिश्तों की शुरुआत या बदलाव किसी भी उम्र में हो सकते हैं।
आमिर खान के लिए समर्थन
अभिनेत्री ने आमिर खान को एक ईमानदार इंसान बताते हुए उनके फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन और खुशी के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है।