×

Priyanka Chopra: ​प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत करने वाली ​प्रियंका चोपड़ा के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करना आसान नहीं था। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। तब जाकर आज लोग उनको ग्लोबल आइकन कहा जाता है। हाल ही में अपने हॉलीवुड सफर के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि हॉलीवुड का रूख जब उन्होंने किया था उस वक्त उनकी एंट्री के पर्याप्त मौके नहीं थे। प्रियंका स्टोरीज क्रिएट करने के पावर की वजह से वो इस बात का बदलाना चाहती थी। यही कारण है कि आज प्रियंका चोपड़ा खुद एक प्रोड्यूसर बन गई है। उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है जिसके तहत कई फिल्मों का निमार्ण भी कर चुकी है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को एक जगह सीमित नहीं रखा है। अभिनेत्री ने कहा कि वो मिंडी कैलिंग के साथ कॉमेडी कर रहे है जो कि शायद हॉलीवुड में बनी कुछ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक होगी। अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब उन्होंने हॉलीवुड में काम करना शुरू किया था तो उनके पास रोस्त नहीं थे बल्कि हॉलीवुड में दक्षिण एशियाई या उनके जैसे दिखने वाले लोगों के लिए मौके बेहद सीमित है। यही कारण है कि वो एक निर्माता बनना चाहती थी जो इस तरह के अवसर लोगों को दे सके। ये कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में जितनी सफलता पाई है वो खुद के बलबुते पर पाई है। खैर अगर हम प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वो आने वाले दिनों में एक नहीं कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसमे हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही शामिल है।

Priyanka Chopra: ​प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Imran Khan: अवंतिका मलिक से तलाक की खबरों के बीच इस महिला को डेट कर रहे इमरान खान

Bachchan Panday: गुडन्यूज अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज का किया ऐलान, इस दिने देगी दस्तक