अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Prem Chopra और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि, उनको कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि, सिर्फ प्रेम चोपड़ा ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब दोनों को बीते दिन यानी मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते सोमवार को प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, दोनों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने जानकारी दी। जिसके बाद इन दोनों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Sonu Nigam सहित उनके परिवार को भी हुआ कोरोना वायरस, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Ajith Kumar की फिल्म Valimai की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी
जहां उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज की डोज दी गई थी। अब दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में कई यादगार फिल्में दी। उनकी ज्यादा तर फिल्मों में उनका निगेटिव रोल होता था, उनके रोल को फैंस काफी पसंद करते थे। इसके अलावा वो कई कॉमेडी रोल भी निभा चुके है। सिर्फ प्रेम चोपड़ा ही नहीं, इससे पहले जॉन अब्राहम, एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, सुमोना चक्रवर्ती, रिया कपूर और एरिका फर्नांडिस जैसे कलाकार कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।