×

Yami Gautam: यामी गौतम ने अपनी शादी में पहनी थी मां की 33 साल पुरानी साड़ी और नथ

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम ने बीते दिनों एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप तरीके से बॉलीवुड के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी रचा ली थी। दोनों ने एक साथ फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में काम किया था। जो उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आती है। अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद सुर्खियों में बनी हुई है और उनकी शादी की कई तस्वीरें—वीडियो इस वक्त चर्चा में बनी है। यामी गौतम ने शादी के बाद कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें यामी गौतम का लुक चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि यामी गौतम के फैंस की नजर उनके लाल साड़ी पर है जो उनकी मां की है। 33 साल पुरानी ट्रेडिशनल रेशमी साड़ी के चारों और सोने से एक काम किया गया है। वहीं साड़ी काफी सिंपल थी जबकि उनके ब्लाउज की लोगों ने तारीफ की थी। यामी गौतम ने अपनी मां की ट्रेडिशनल पुरानी साड़ी पहने हुए नजर आई थी। उन्होंने जो ब्लाउज पहना था उस पर सोने की कढ़ाई से फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए यामी गौतम ने मैचिंग रेड दुपट्टा भी ओढ़ा था जो उनकी नानी ने गिफ्ट किया था। इस दौरान एक भारतीय ट्रेडिशनल नारी की तरह अभिनेत्री ने खुद को तैयार किया था। यामी गौतम ने विरासत में मिले गहने पहन रखे थे। जिसमें एक शाही सोने का मांग टीका और पहाड़ी हिमाचली नथ भी शामिल थी। जिसे उनकी दादी ने उनकी मां को गिफ्ट किया था। यामी गौतम का ब्राइडल लुक काफी समय तक चर्चा में बना हुआ था। जिसको ना सिर्फ उनके चाहने वालों ने बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पसंद किया था।

Ujjwala Raut birthday: भारत की पहली महिला सुपरमॉडल है उज्जवला रावत, मलाइका अरोड़ा हुई थी कैट फाइट

Sonu Sood के लिए फैन की दिवानगी देखकर खुद अभिनेता भी हुए हैरान, शेयर की तस्वीर

Sushant Singh Rajput: ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां कर चुकी हैं सुशांत सिंह राजपूत के दिल पर राज