×

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा Raj Kapoor की आखिरी बर्थडे पार्टी, सारे गिले शिकवे मिटाकर पहुंचे थे राज कुमार

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  राज कपूर सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दुनिया भर में पहचान बनाई तो डायरेक्शन और प्रोडक्शन के जरिए कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाया। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़े किस्से या पुराने वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं। 2 जून 1988 को राज कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. इससे कुछ महीने पहले ही एक्टर ने अपना आखिरी जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया था. 37 साल बाद राज कपूर के आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राज कपूर के आखिरी जन्मदिन का वीडियो
राज कपूर ने अपना आखिरी जन्मदिन 14 दिसंबर 1987 को मनाया था। उनका जन्मदिन मनाने के लिए बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी पहुंचे थे। सालों बाद वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि स्टार्स ने किस तरह जश्न का लुत्फ उठाया. क्लिप में राज कपूर लाल जैकेट, सफेद शर्ट और पैंट में बैठे हैं और सभी मेहमान उनसे मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसके अलावा सभी सितारे पार्टी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।


बर्थडे में राज कुमार भी शामिल हुए
वीडियो की शुरुआत ऋषि कपूर द्वारा अपने पिता को गले लगाकर और पैर छूकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से हुई। तब शशि कपूर ने भी अपने भाई के पैर छूकर और गले लगाकर उन्हें बधाई दी थी. क्लिप में रणधीर कपूर मेहमानों के साथ बातचीत करते भी नजर आए। एक जगह दिग्गज अभिनेता राज कुमार राज का माथा चूमते नजर आए. इनकी दोस्ती और दुश्मनी काफी चर्चा में रही है. साल 1969 में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई।


रणबीर और करीना को दादा के बर्थडे पार्टी में देखा गया

इसके अलावा जीतेंद्र, अनिल कपूर, कबीर बेदी, मंदाकिनी, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा और विनोद मेहरा समेत कई सितारों ने बर्थडे सेलिब्रेशन में चार चांद लगा दिए. एक जगह नन्हें रणबीर और करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं। दोनों अपने दादा के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।