अपनी शादी की संगीत सेरेमनी पर सीरीज बनाएंगे प्रियंका
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनअपनी शादी की संगीत सेरेमनी पर सीरीज बनाएंगे प्रियंकास की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। दोनों की शादी पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेसे में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी उस साल हुई सबसे शाही शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसकी चर्चा अब तक हो रही है। हालांकि लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न खत्म नहीं हुआ है।
प्रियंका की संगीत सेरेमनी में उनके घरवालों और निक के घरवालों के बीच एक डांस ऑफ भी हुआ था। जिसकी कुछ तस्वीरे सामने आई थी। प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्टल शेयर करते हुए लिखा कि, ‘हमारी शादी में दोनों परिवार ने मिलकर संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था। एक ऐसा परफॉर्मेंस जो हमारी लव स्टोेरी को बताता था। हमारी जिंदगी के सबसे अहम पलों का एक ऐसा लम्हा जिसे हम कभी नहीं भूल सकते। निक और मैं एक नए प्रोजेक्टह की घोषणा करते हुए बहुत उत्सााहित हैं जिसका अभी तक टाइटल तय नहीं हुआ है।
प्रियंका की ये सीरीज अगले साल रिलीज होगी। जिसमे आपको एक जोड़े की सगाई से लेकर शादी तक सभी चीजें दिखाई जाएंगी। ये अगले साल गर्मियो में रिलीज किया गया है। अगर हम प्रियंका के काम की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म द स्काई इज पिंक हैं जो बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में नजर आए थे। लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी प्रियंका की सफल नहीं रही।