×

Kareena Kapoor Khan: करीना की हाउस पार्टी में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची मलाइका आरोड़ा, चर्चा में तस्वीरें

 

अगर हम बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर की बात करें तो इसके लिस्ट में सबसे पहले नाम करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का आता है। ये तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते और पार्टी करते हुए नजर आती हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बीते दिन यानी शुक्रवार को अपने घर पर एक हाउस पार्टी रखी थी। जिसमें उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर को इनवाइट किया था। जिसमें अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा ने शिरकत की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करें मलाइका अरोड़ा भी करीना कपूर की हाउस पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड का अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थी।

इस हाउस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमे बॉलीवुड के कई सेलेब्स मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। एक तस्वीर में अभिनेत्री करीना कपूर खान व्हाइट टैंक टॉप साथ ब्लैक पैंट पहनी है। वहीं मलाइका अरोड़ा भी ब्लैक टैंक टॉप के साथ शॉर्ट्स में नजर आई। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, गूची बीएफएफ। करीना की इस तस्वीर पर अमृता अरोड़ा ने कमेंट करते हुए बताया कि, तस्वीर उन्होंने खींची है।

इसके अलावा अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया था। बता दें ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी करीना कपूर की हाउस पार्टी में कई बार मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार शामिल हो चुके हैं।

अगर हम बात करें करीना कपूर खान की तो वो इन दिनों रामायण फिल्म में अपने किरदार को लेकर चर्चा में है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान आने वाले दिनों में पैराणिक कथा रामायण पर आधारित एक फिल्म में सीता को रोल निभाने वाली है। जिसकी वजह से बजरंग दल ने उनके इस किरदार पर विरोध जताया है। बजरंग दल का कहना है कि करीना कपूर खान इस फिल्म में सीता माता ​के रोल में नहीं नजर आएंगी अगर ऐसा हुआ तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके अलावा करीना कपूर खान आने वाले दिनों में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है।

Sonu Sood ने फादर्स डे से पहले बेटे ईशांत सूद को गिफ्ट की Mercedes Maybach GLS600 कार

Varun Dhawan: पत्नी नताशा दलाल के साथ वरूण धवन ने शेयर की सेल्फी, वायरल हो रही क्यूट फैमिली पिक्चर

RIP Milkha Singh: मिल्खा सिंह याद कर भावुक हुए फरहान अख्तर, लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट