×

Kareena Kapoor Khan की बर्थडे पार्टी की रौनक बने बाॅलीवुड के ये दिग्गज कलाकार

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्तों ने अपने अपने अंदाज में करीना कपूर खान को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर बांद्रा वाले घर में बॉलीवुड स्टार्स के लिए पार्टी रखी थी।

इस पार्टी में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स अपने अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, आलिया, रणबीर कपूर, सोहा अली ख़ान, महिप कपूर और संजय कपूर जैसे कई कलाकार करीना की पार्टी का हिस्सा बने।

इन तस्वीरों में देख सकते कि, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस में पहुंची। इस दौरान मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रही थी। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ पहुंची।

बता दें कि, रणबीर कपूर और करीना कपूर चचेरे भाई बहन है। फिल्ममेकर करण जौहर भी करीना कपूर की पार्टी में शामिल होकर, इस पार्टी की शान बढ़ाई।

अभिनेता संजय कपूर की अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ इतने पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए पहुंचे।

इसके अलावा कुणाल खेमू भी अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ इस पार्टी की रौनक बने। मनीष मल्होत्रा, आदर जैन साहित उनकी पत्नी भी इस पार्टी में शामिल हुए। आपको बता दें कि आदर जैन करीना कपूर के कजिन भाई हैं।