×

Richa Chadha और Ali Fazal की शादी में शामिल होंगे हाॅलीवुड के ये कलाकार

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि यह दोनों कलाकार जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने वाले है। अली फजल और ऋचा चड्ढा के घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। आए दिन अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी को लेकर नए नए अपडेट सामने आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि, अली फजल और ऋचा चड्ढा इको फ्रेंडली शादी करने जा रहे हैं। तो वहीं अब उनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है।

ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में टीवी बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड स्टार्स की भी धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। खबरों के अनुसार मुंबई में आयोजित होने वाले शादी के रिसेप्शन में अली फजल के हॉलीवुड के कई दोस्त शामिल होने जा रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/V9qgeeO7tMk?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V9qgeeO7tMk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

ताजा खबरों के अनुसार विक्टोरिया एंड अब्दुल में अली की को स्टार रही अभिनेत्री जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को भी निमंत्रण दिया है। इसके अलावा अली फजल की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म कंधार की को स्टार को भी अभिनेता अली ने इनवाइट किया है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा अपनी शादी में उन तमाम सेलेब्स को बुला रहे हैं, जिनके साथ वह कई प्रोजेक्ट में काम भी कर चुके हैं। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है। बता दें कि, दोनों के घरों में 30 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। यह फंक्शन 5 दिनों तक चलेगा और इसके बाद 7 अक्टूबर को दोनों वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे।