×

Diwali 2022: Bhumi Pednekar की दिवाली पार्टी में पहुंची Suhana Khan और न्यासा देवगन, वायरल हो रही तस्वीरें

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। 24 अक्टूबर को देश भर में दिवाली का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में सभी ने दीवाली की तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों दिवाली पार्टी कर रहे है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने हाल ही में अपने घर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों के लिए अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसमे कई कलाकार अपने अपने स्टाइलिश अंदाज में पार्टी की शान बनते हैं। अब बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। जिसमे बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे। लेकिन हर किसी का ध्यान बॉलीवुड के स्टार किड्स ने अपनी तरफ खींचा।

भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की बेटी से लेकर अजय देवगन की बेटी न्यासा तक स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान एकदम ट्रेडिशनल अवतार में भूमि पेडणेकर की पार्टी में हिस्सा लिया। जिसमे वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। सुहाना खान की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके अलावा अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन भी भूमि पेडणेकर की पार्टी का हिस्सा बनती हैं।

जब Alia Bhatt ने खुद को लेकर किया था हैरान करने वाला खुलासा, फैंस को नहीं हुआ था यकीन

विवाद के बाद Ajay Devgn की फिल्म थैंक गॉड के मेकर ने किए ये तीन बड़े बदलाव

उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमे वो कार में बैठकर स्माइल करती दिखाई दे रही हैं। न्यासा देवगन की यह तस्वीर काफी खूबसूरत लग रही है। इसके अलावा भूमि पेडणेकर की दिवाली पार्टी में जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह, सुजैन खान, पत्रलेखाऔर  अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी और राजकुमार राव जैसे कई सेलेब्स स्टाइलिश अवतार में पहुंचे।

Charu Asopa ने अस्पताल के बेड से शेयर की बेटी जियाना की तस्वीर, देखकर लोगों को हुई चिंता