×

रियल लाइफ में भी फेमस है द फैमिली मैन 2 के धृति और अथर्व

 

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 दर्शकों को को पसंद आई है। दर्शक इस वेब सीरीज का खूब इंजॉय कर रहे हैं। साथ में वेब सीरीज दर्शकों ने मनोरंजन भरपूर कराया है। दर्शकों का हाल ही में रिलीज हुई इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेई मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इन्होंने एक बार फिर साबित किया या भारत के बहुत ही टैलेंटेड कलाकार है।

इन्होंने इस वेब सीरीज में बहुत ही लाजवाब परफॉर्मेंस दी है। साथ में इनका साथ सामंथा अक्किनेनी के अलावा कई और कलाकारों ने दिया है। लगभग सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है। इस वेब सीरीज में बड़े कलाकारों के अलावा कई छोटे कलाकार भी नजर आए हैं। इस वेब सीरीज में अथर्व और धृति नामक दो किरदार भी फेमस हुए हैं। इन दोनों किरदार को कोई कभी भूल नहीं सकता है क्योंकि इन दोनों बच्चों ने जो कमाल करके दिखाया है वह वाकई में काबिले तारीफ है।

एन आई ऑफिसर श्रीकांत तिवारी के यह दो बच्चे हैं। और इन दोनों बच्चों का नाम वेब सीरीज में अथर्व और धृति होता है। श्रीकांत अपने बच्चों से बेहद प्रेम करता है। और अपने परिवार के लिए अपनी नौकरी एनआईए को भी छोड़ देता है। और एक आईटी कंपनी में जॉब करने लगता है। लेकिन फिर भी उसका दिल टास्की की नौकरी में ज्यादा लगता है। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी के बच्चे की भूमिका में अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा थे। यह बेहद कम उम्र में ही काफी चर्चा में है। इस छोटी सी उम्र में अश्लेषा ने अपने लिए खास जगह बना ली है। यह साल 2017 में कलर्स टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की से बतौर एक्टर डेब्यू की थी। यह हिमालया किसान कंफर्ट कैडबरी और बजाज के विज्ञापन में नजर आ चुकी है।

अब बात करे श्रीकांत तिवारी के बेटे के रोल में नजर आये अथर्व की तो इस किरदार को चाइल्ड एक्टर वेदांत सिन्हा ने निभाया है। वेदांत सिन्हा के एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। वेदांत ने द फैमिली मैन वाइट टाइगर राजमा चावल समेत कई वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है वेदांत एक ट्रेंड डांसर है उन्होंने 50 से अधिक कंपटीशन जीते हैं।