वीकेंड पर नहीं चलेगा टाइम का पता! घर बैठे बिंजवॉच कर डाले ये न्यू रिलीज़ फ़िल्में-सीरीज, फटाफट लिस्ट में से चुने अपनी फेवरेट

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - वीकेंड आने वाला है और हर कोई पूरे हफ्ते इसका बेसब्री से इंतजार करता है ताकि घर बैठे आराम से नई फिल्में और वेब सीरीज देखी जा सके। प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक भी आज से शुरू हो गया है और हर कोई इसे अपने पार्टनर के लिए खास बनाने की कोशिश करता है। वैलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई हैं। इसमें फैमिली ड्रामा से लेकर एक्शन तक सबका मिश्रण है। तो चलिए आपको बताते हैं ओटीटी पर रिलीज होने वाली इन फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जो आप इस हफ्ते देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Game Changer Trailer (Hindi) | Ram Charan | Kiara Advani | Shankar | Thaman S | Dil Raju | Shirish" width="853">
गेम चेंजर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राम चरण और कियारा आडवाणी की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म गेम चेंजर का है। गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। गेम चेंजर 7 फरवरी को प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Mrs | Official Trailer | A ZEE5 Original Film | Sanya Malhotra, Nishant Dahiya | Watch Now" width="853">
मिसेज

सान्या मल्होत्रा ​​की यह फिल्म बेहद प्यारी है। मिसेज में एक हाउसवाइफ की कहानी दिखाई गई है जिसे शादी के बाद खुद को एक्सप्रेस करना मुश्किल लगता है। यह एक मलयालम फिल्म का रीमेक है। फिल्म 7 फरवरी को ZEE5 पर रिलीज हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Bada Naam Karenge | Official Trailer|Sooraj R. Barjatya, Palash Vaswani |Rajshri Productions|7th Feb" width="853">
बड़ा नाम करेंगा
सूरज बड़जात्या ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। उनकी फैमिली ड्रामा वेब सीरीज बड़ा नाम करेंगे आज सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। यह कहानी एक अरेंज मैरिज की है। इसमें क्या-क्या होता है, इसे बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Mehta Boys - Official Trailer | Boman Irani, Avinash Tiwary, Shreya Chaudhry | Prime Video India" width="853">
द मेहता बॉयज
पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित द मेहता बॉयज आपको भावुक कर देती है। इस फिल्म में बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म 7 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Greatest Rivalry: India vs Pakistan | Official Trailer | Virender Sehwag, Shoaib Akhtar" width="853">
द ग्रेटेस्ट राइवलरी
क्रिकेट फैंस के लिए भी यह वीकेंड शानदार होने वाला है। क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री द ग्रेटेस्ट राइवलरी 7 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में आपको भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी कई कहानियां जानने को मिलेंगी।