परिवार संग बिताना है मनोरंजन से भरपूर वीकेंड? ये 6 फैमिली फ्रेंडली फिल्में और वेब सीरीज बनाएंगी हर पल खास

व्यस्त जिंदगी के बीच परिवार के साथ समय बिताने का मौका बहुत कम मिलता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना किसी थेरेपी से कम नहीं है। अगर आप भी वीकेंड पर परिवार के साथ समय बिताने की सोच रहे हैं, तो फिल्में और वेब सीरीज देखना बेहतर विकल्प हो सकता है। परिवार में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होते हैं, ऐसे में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज देखी जाए, ये भी एक सवाल बन जाता है। ऐसे में ज्यादा सोचने और सर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप परिवार के साथ सोफे पर आराम से बैठकर और हाथ में पॉपकॉर्न लेकर देख सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Dice Media | What The Folks Season 3 | Web Series | Official Trailer | Releasing on 5th Oct, 2019" width="695">
आप परिवार के साथ देख सकते हैं ये 6 फिल्में और वेब सीरीज
व्हाट द फोक्स

इस फैमिली ड्रामा सीरीज में ध्रुव सहगल, ईशा चोपड़ा और वीर प्रताप सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज की कहानी एक नवविवाहित जोड़े को दिखाती है, जो हर दिन परिवार में नई चुनौतियों का सामना करते हैं। सीरीज की कहानी में जनरेशन गैप और दो पीढ़ियों के बीच सोच में अंतर देखने को मिलता है। व्हाट द फोक्स सीरीज को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Happy Family - Official Trailer | Prime Video India" width="695">

हैप्पी फैमिली
इस ड्रामा सीरीज की कहानी एक गुजराती संयुक्त परिवार पर आधारित है, जो मुंबई में रहता है। इस सीरीज में तीन पीढ़ियों को एक ही छत के नीचे रहते हुए और रोजमर्रा की जिंदगी में उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए दिखाया गया है। हैप्पी फैमिली सीरीज में रत्ना पाठक, आयशा जुल्का, अतुल कुलकर्णी जैसे कई सितारे नजर आ चुके हैं। इस फैमिली सीरीज को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

किल्ला
यह एक फैमिली ड्रामा मराठी फिल्म है। फिल्म किल्ला की कहानी में एक 11 साल के बच्चे को दिखाया गया है जो अपने पिता की मौत से उबरने की कोशिश कर रहा है। अपने पिता की मौत के सदमे से उबरने के लिए लड़का नई जगह पर नए दोस्त बनाने की कोशिश करता है। फिल्म किल्ला को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Home - Official Trailer | Indrans, Sreenath Bhasi, Vijay Babu | Amazon Prime Video | August 19" width="695">

होम
यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है। वेब सीरीज होम में अमोल पाराशर, सुप्रिया पिलगांवकर और अन्नू कपूर जैसे सितारों ने काम किया है। इस सीरीज की कहानी सेठी नाम के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में देखने को मिलता है कि परिवार को घर छोड़ने का नोटिस मिलता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। फैमिली ड्रामा सीरीज होम को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

घर वापसी
यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। घर वापसी सीरीज की कहानी शेखर नाम के एक शख्स पर आधारित है, जो अपनी नौकरी छूटने के बाद अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपने होम टाउन आता है। जहां उसे परिवार के साथ कई चीजों का एहसास होता है और वह अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो जाता है। घर वापसी सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली
इस फैमिली ड्रामा सीरीज में बरुन सोबती, केके मेनन और ईशा चोपड़ा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। द ग्रेट इंडियन डिसफंक्शनल फैमिली की कहानी विक्रमजीत नाम के एक शख्स और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी घर में खुशी-खुशी रह रहा है। लेकिन चीजें तब बदल जाती हैं, जब विक्रम का भाई समर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वापस लौटता है। इस फैमिली सीरीज को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।