Upcoming Release: इस हफ्ते OTT से लेकर थिएटर तक लगेगा फिल्मों और सीरीज का मेला, यहां देखिये न्यू रिलीज़ की पूरी लिस्ट

मेकर्स अब दर्शकों को बोर होने का कोई मौका नहीं देते हैं। उनकी सीरीज और फिल्म शुरू होने और खत्म होने से पहले ही दर्शकों के लिए OTT प्लेटफॉर्म और थिएटर में कुछ नया रिलीज कर दिया जाता है। 9 से 15 जून के बाद अब इस हफ्ते भी यानी 16 से 22 जून तक दर्शकों को क्राइम, हिस्टोरिकल, कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की उनकी पसंदीदा सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। तो चलिए बिना देर किए फटाफट देखते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में थिएटर और OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं:

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Ground Zero | Official Trailer | Emraan Hashmi | Sai Tamhankar | Zoya Hussain" width="695">
ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर देशभक्ति फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ लेफ्टिनेंट कमांडर नरेंद्र नाथ धर दुबे का किरदार निभाया है। अब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्लैटफॉर्म- प्राइम वीडियो
रिलीज़ डेट- 20 जून

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Buccaneers — Season 2 Official Trailer | Apple TV+" width="695">
द बुकेनियर्स सीज़न 2
एडिथ व्हार्टन के अधूरे उपन्यास पर आधारित, द बुकेनियर्स सीज़न 2 भी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पहले सीज़न की सफ़लता के बाद, मेकर्स अब इसके दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहे हैं। ब्रिटिश हाई सोसाइटी की जटिलताओं को दर्शाती यह सीरीज़ बोल्ड अमेरिकन उत्तराधिकारियों की यात्रा को जारी रखती है। 8 एपिसोड की यह सीरीज 18 जून को रिलीज होगी। प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी+
रिलीज डेट- 18 जून

सितारे ज़मीन पर
आमिर खान तीन साल बाद स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म 'सितारे ज़मीन पर' के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फ़िल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद फ़िल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें काफ़ी बढ़ गई हैं। फ़िल्म में पहली बार उनके साथ उनसे 23 साल छोटी जेनेलिया डिसूज़ा नज़र आएंगी।
प्लैटफॉर्म- थिएटर
रिलीज़ डेट- 20 जून

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Prince and Family | Official Trailer | Dilieep | Binto Stephen | Sharis Mohammed | Listin Stephen" width="875">

प्रिंस एंड फैमिली
प्रिंस एक ऐसे शख्स की कहानी है जो तीन भाइयों में सबसे बड़ा है, लेकिन अभी भी सिंगल है और सच्चे प्यार की तलाश में है। वह चिंजू रानी से शादी करता है, जो उससे बिल्कुल उलट है, जो मॉडर्न सोच की है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
प्लेटफॉर्म- जी5
रिलीज डेट- 20 जून

द होल्डओवर
द होल्डओवर की कहानी एक चिड़चिड़े प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसके सामने सर्दियों की छुट्टियों में बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि उसे उन बच्चों की देखभाल करनी होती है जो छुट्टियों में घर नहीं गए हैं। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 19 जून

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Sidhu Paaji is BACK! Ft. Archana | The Great Indian Kapil Show | Netflix" width="695">
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
द ग्रेट इंडियन कपिल शो, जिसके नए सीजन के लिए दर्शक बेताब हैं, अब अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक तक अपनी कॉमेडी से शो में तड़का लगाते नजर आएंगे, लेकिन इसके साथ ही पहले एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी होंगे।
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 21 जून

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Detective Sherdil | Official Trailer | A ZEE5 Original | Diljit Dosanjh, Diana Penty | 20th June" width="695">
डिटेक्टिव शेरदिल
दिलजीत दोसांझ, डायना पेंटी, चंकी पांडे और बोमन ईरानी की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल भी सितारे जमीन पर और ग्राउंड जीरो से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म का निर्देशन रवि छाबड़िया ने किया है। इस फिल्म में डिटेक्टिव शेरदिल एक हाई-प्रोफाइल उद्योगपति का केस सुलझाते नजर आएंगे।
प्लेटफॉर्म- ZEE5
रिलीज डेट- 20 जून