आज OTT पर निपटा डाले बर्थडे गर्ल Kajal Aggarwal की सबसे बेस्ट फिल्में, जबरदस्त एक्शन के साथ मिलेगा रोमांस का मजा
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - अभिनेत्री काजल अग्रवाल लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। काजल अग्रवाल ने 2004 में बॉलीवुड फिल्म 'क्यों! हो गया ना...' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ज्यादातर तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। आज इस खास दिन पर आइए एक नजर डालते हैं काजल अग्रवाल की उन फिल्मों पर जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
1-मगधीरा
काजल अग्रवाल की फिल्म 'मगधीरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। राम चरण और काजल अग्रवाल अभिनीत 'मगधीरा' हर्ष और इंदु के बीच की प्रेम कहानी है, जो पुनर्जन्म पर आधारित है। आप इस फिल्म को घर बैठे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2-सिंघम
अजय देवगन और काजल अग्रवाल स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम' पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम की कहानी है। इस फिल्म में आपको कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा। आप इस फिल्म को परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर उपलब्ध है।
3- स्पेशल 26
काजल अग्रवाल और अक्षय कुमार स्टारर 'स्पेशल 26' एक बॉलीवुड सस्पेंस फिल्म है, जो ठगों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमीर राजनेताओं और व्यापारियों के घरों पर छापा मारने के लिए सीबीआई बनकर आते हैं। जब असली सीबीआई को उनके बारे में पता चलता है, तो वे उन्हें दोषी ठहराने की रणनीति बनाते हैं। आप इस फिल्म को YouTube पर मुफ्त में देख सकते हैं।
4- थुप्पक्की
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थुप्पक्की' भी काजल अग्रवाल की मशहूर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म एक बम विस्फोट पर आधारित है, जिसे एक असाधारण सेना अधिकारी देखता है, जो इसके पीछे के आतंकवादी को पकड़ता है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Jio Cinema पर उपलब्ध है।