इस वीकेंड अपने पार्टनर के साथ बैठकर निपटा डाले OTT की ये टॉप रोमांटिक वेब सीरीज, देखकर उमड़ने लगेगा प्यार का सैलाब
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रोमांटिक फिल्में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। हालांकि, ये फिल्में महज 2 घंटे की कहानी दिखाने के बाद खत्म हो जाती हैं। ऐसे में वेब सीरीज एक बेहतर विकल्प है। आज हम आपको ओटीटी पर उपलब्ध कुछ बेहद रोमांटिक वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखना चाहिए। जाहिर है, आज के बिजी शेड्यूल में अपने पार्टनर को समय देना बेहद जरूरी है। इससे रिश्ते में प्यार बना रहता है। इस प्यार को बढ़ाने में ये 7 वेब सीरीज आपकी काफी मदद कर सकती हैं। तो देर किस बात की? आज से ही अपने पार्टनर के साथ रोमांस से भरपूर ये सीरीज देखना शुरू कर दें।
बंदिश बैंडिट्स
प्यार और म्यूजिक के जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाली वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' बेहद रोमांटिक सीरीज है, जिसके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं। तीनों ही पार्ट काफी हिट रहे हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, इसलिए इसे देखना न भूलें।
परमानेंट रूममेट्स
जैसा कि नाम से ही पता चलता है, 'परमानेंट रूममेट्स' एक ही घर में रहने वाले दो लोगों पर आधारित है। एक्टर सुमित व्यास और निधि सिंह स्टारर इस सीरीज में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बखूबी दर्शाया गया है, जो प्यार से भरपूर एहसास कराता है। इस सीरीज को आप TVF Play पर देख सकते हैं।
चीज़केक
पंचायत सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज 'चीज़केक' की कहानी को बहुत ही प्यार से बुना गया है। इस सीरीज में आपको देखने को मिलेगा कि रिलेशनशिप में आने वाली परेशानियों से कैसे निपटा जाता है। यह सीरीज MXPlayer पर उपलब्ध है।
लिटिल थिंग्स
ध्रुव सहगल और मिथिला पालकर अभिनीत रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, इस सीरीज में कपल की बेहतरीन लव स्टोरी दिखाई गई है। इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया है।
बारिश
शरमन जोशी और आशा नेगी अभिनीत वेब सीरीज 'बारिश' में कहानी को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है। इस सीरीज में एक अरेंज मैरिज कपल की कहानी दिखाई गई है, जो बाद में एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
मिसमैच्ड
प्रजाता कोली और रोहित सरफ की प्यार और रोमांस से भरी वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखनी चाहिए। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 'मिसमैच्ड' की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी।
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल
एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, जो काफी हिट रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस रोमांटिक सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उनकी मौत के बाद एकता कपूर ने सीजन 4 की जगह सीजन 5 की घोषणा कर दी है। यह बेहद रोमांटिक सीरीज है, जो आपको और आपके पार्टनर को प्यार का एहसास कराएगी।