×

सबके सामने आई Ranbir Kapoor के भोले-भाले चेहरे की सच्चाई, सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश 

 

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - नेटफ्लिक्स पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ आए हैं। इस शो के पहले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है. जिसमें ये साफ हो गया है कि पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। इस दौरान उनकी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी होने वाले हैं. प्रोमो में ही रणबीर कपूर के कई राज खुल गए हैं, जिसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने ही किया है।


रणबीर ने राज से पर्दा उठाया
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के पहले एपिसोड में आपको रणबीर कपूर के कई खुलासे देखने को मिलने वाले हैं। एक्टर ने शो के प्रोमो में खुलासा किया कि वह अपनी मां के गहने अपनी गर्लफ्रेंड्स को देते थे।अब हम आपको बताते हैं कि इस बात की शुरुआत कैसे हुई. दरअसल कपिल शर्मा का कहना है कि रणबीर ने रिद्धिमा के कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किए हैं। इस पर रणबीर तुरंत रिएक्ट करते हुए कहते हैं, 'मैंने तो अपनी गर्लफ्रेंड्स को मां की जूलरी भी दे दी है।' रणबीर का जवाब सुनकर नीतू थोड़ी चौंक जाती हैं और फिर हंसने लगती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/tH2nsqe4I4Q?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/tH2nsqe4I4Q/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Welcome Kapoor Khandaan | The Great Indian Kapil Show | Ranbir, Riddhima, Neetu | Premieres March 30" width="853">
कपिल के शो में नजर आएंगे ये कलाकार!

एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करेगी. काफी समय बाद ये दोनों इस शो में साथ आए हैं. इसके अलावा कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।