OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा क्राइम-थ्रिलर से हॉरर तक का तड़का, रिलीज़ होंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

ओटीटी न्यूज़ डेस्क - कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। वे घर बैठे ही फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब जून का तीसरा हफ्ता उन लोगों के लिए धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="House of the Dragon Season 2 | Official Trailer | Max" width="695">
हाउस ऑफ द ड्रैगन
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' टार्गरियन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजगद्दी के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं। ये घटनाएं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से 200 साल पहले होती हैं। सीरीज में मैट स्मिथ, एम्मा डी'आर्सी, ईव बेस्ट और ओलिविया कुक मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2' का पहला एपिसोड 17 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुका है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Kota Factory: Season 3 | Official Trailer | Jitendra Kumar, Mayur More, Ranjan Raj, Alam Khan" width="695">
कोटा फैक्ट्री 3
'कोटा फैक्ट्री' की कहानी 16 साल के वैभव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेईई क्रैक करके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला लेने के लिए कोटा आता है। शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। तिलोत्तमा शोम नए सीजन के लिए कलाकारों में शामिल हो गई हैं। 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Aranmanai 4 - Hindi Trailer | Tamannaah | Raashii Khanna | Blockbuster Franchise" width="695">
अरनमनई 4

'अरनमनई 4' एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद छिपे हुए सच को खोजने का फैसला करता है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश, राजेंद्रन और सिंगमपुली प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Hotstar Specials: Bad Cop | Coming Soon | Anurag Kashyap | Gulshan Devaiah | DisneyPlus Hotstar" width="695">
बैड कॉप
'बैड कॉप' एक क्रूर पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शक्तिशाली खलनायक काजबे को पकड़ने की कोशिश करता है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Bear | Season 3 Official Trailer | Jeremy Allen White, Ayo Edebiri, Ebon Moss-Bachrach | FX" width="695">
द बियर सीजन 3
'द बियर' की कहानी एक युवा शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिकागो में अपने परिवार की सैंडविच की दुकान चलाने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज में जेरेमी एलन व्हाइट ने कार्मी बुर्जाटो की भूमिका निभाई है, जबकि एबन मॉस-बचराच, आयो एडेबिरी, लियोनेल बॉयस, लिजा कोलोन-ज़ायस, एबी इलियट और मैटी मैथेसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Bigg Boss OTT 3 FIRST PROMO: Host Anil Kapoor Ki Pehli Jhalak Hui OUT #biggbossott3" width="695">
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3
इस हफ्ते रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' भी शुरू होने जा रहा है। इस शो में प्रतिभागी एक घर में बंद रहते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हुए गेम खेलते हैं। साथ ही अपने साथी प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा भी करते हैं। इस बार अनिल कपूर इस सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। यह शो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।