OTT Releases July 2025: रोमांस, थ्रिल और ड्रामे से सजेगा जुलाई का महीना, जानिए कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी स्ट्रीम

चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए सिनेमा प्रेमी घर बैठे मनोरंजन करने में लगे हुए हैं। ऐसे में जुलाई का महीना इन दशकों के लिए खास होने वाला है। आने वाले महीने में शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं जिनका लुत्फ आप ओटीटी पर उठा सकेंगे। इस लिस्ट में फिल्म 'आप जैसा कोई' से लेकर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' तक शामिल हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Heads of State - Official Trailer | Prime Video" width="695">
हेड ऑफ स्टेट

भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' का भी बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं। उनके साथ रेसलर और एक्टर जॉन सीना भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Hunt - The Rajiv Gandhi Assassination Case | Official Trailer | Nagesh Kukunoor | 4th July" width="695">
द हंट: द राजीव गांधी हत्याकांड

'द हंट: द राजीव गांधी हत्याकांड' पत्रकार अनिरुद्ध मित्रा की किताब 90 डेज पर आधारित है। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज 4 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होगी। सीरीज में एक्टर अमित सियाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Kaalidhar Laapata Official Trailer | A ZEE5 ORIGINAL FILM | Abhishek B | Daivik | Premieres 4th July" width="695">
कालीधर लापता
अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' के ट्रेलर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। मधुमिता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 जुलाई से जी5 पर उपलब्ध होगी। फिल्म में दैविक, निमरत कौर और जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Aap Jaisa Koi | Official Trailer | R. Madhavan, Fatima Sana Shaikh | Netflix India" width="695">
आप जैसा कोई
फिल्म 'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक ड्रामा है जो 11 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही इस फिल्म में फातिमा सना शेख और आर माधवन की लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Hotstar Specials Special Ops 2 | Official Trailer | Kay Kay Menon | July 11 | JioHotstar" width="695">
स्पेशल ऑप्स सीजन 2
'स्पेशल ऑप्स' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। 'स्पेशल ऑप्स 2' के साथ केके मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं। नीरज पांडे की यह वेब सीरीज 11 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Vir Das: Fool Volume | Standup Comedy Special | Announcement | Netflix India" width="695">
वीर दास फूल वॉल्यूम
कॉमेडियन वीर दास अपना स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'वीर दास फूल वॉल्यूम' लेकर आ रहे हैं। उनका शो 18 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।