Squid Game 3 देखने के लिए फैंस को करना होगा लम्बा इंतजार 2025 में नहीं आएगा नया सीजन, जानिए क्या है वजह ?
ओटीटी न्यूज़ डेस्क - इन दिनों अगर कोई ओटीटी मंच पर छा रहा है तो वो है सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज 'स्क्विड गेम'। 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन 2024 के आखिर में रिलीज किया गया है। ऐसे में नए साल पर इसका क्रेज बना हुआ है। इसके साथ ही इसके तीसरे सीजन को लेकर भी अपडेट आया है। हालांकि सवाल ये है कि इस सीरीज के दूसरे सीजन को आने में तीन साल लग गए तो इतने कम समय में सीरीज का तीसरा सीजन कैसे आ रहा है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी
दरअसल, नए साल के खास मौके पर नेटफ्लिक्स ने 'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन को लेकर अपडेट जारी किया। इसमें नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज के तीसरे सीजन के जल्द आने की घोषणा की। लोगों ने अभी तक दूसरा सीजन पूरा नहीं देखा है, इसलिए इतनी जल्दी तीसरे सीजन का अपडेट थोड़ा अजीब था, लेकिन जब लोगों ने सुना कि वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का तीसरा सीजन 2025 में आएगा तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
स्क्विड गेम सीजन 3 2025 में
तीसरे सीजन का इतनी जल्दी आना और नेटफ्लिक्स की तरफ से इस पर अपडेट आना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये गलती से हुआ और नेटफ्लिक्स ने गलती से ये घोषणा कर दी। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस घोषणा के आड़े एक ट्विस्ट आ रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की तरफ से शेयर की गई पोस्ट में एक पोस्टर था, जिसे शेयर करके जानकारी दी गई कि स्क्विड गेम सीजन 3 2025 में ओटीटी पर आएगा। इतना ही नहीं, पोस्ट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कमेंट सेक्शन में ये भी लिखा कि अब ये हैप्पी न्यू ईयर हुआ, लेकिन शायद गलती से हो गया। आपको बता दें कि इस पोस्टर के सामने आने के बाद नेटफ्लिक्स ने एक टीजर भी शेयर किया। इसमें ये भी बताया गया कि सीरीज का तीसरा सीजन 2025 में ही आएगा, लेकिन कोरिया के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
लोग हुए कंफ्यूज
अब लोग वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के तीसरे सीजन को लेकर कंफ्यूज हो गए हैं। फैंस और यूजर्स के बीच इस बात पर चर्चा है कि क्या नेटफ्लिक्स ने अनजाने में इसे शेयर कर दिया या फिर सीरीज का तीसरा सीजन वाकई 2025 में आएगा। हालांकि, अब इसके लिए अगले अपडेट का इंतजार करना होगा। अब देखना यह है कि क्या नेटफ्लिक्स की घोषणा सही है या फिर तीसरा सीजन अभी नहीं आएगा।