×

क्या आपने पहचाना देश के इस सुपर मॉडल को

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ये कलाकार अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच कुछ कलाकार बचपन के दिनों की यादें भी अपने फैंस साथ शेयर करते रहते है। अब इसी बीच एक मशहूर सुपरमॉडल और अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमे अभिनेता का क्यूट अंदाज दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। अगर नाम ना बताया जाए तो हो सकता है कि आप भी इस मॉडल को ना पहचान पाए। आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता और टॉप मॉडल मिलिंद सोमन है। जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में बचपन को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में मिलिंद सोमन को पहचान पाना मुश्किल है। अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि, वो बचपन में किसान बनना चाहते थे। मिलिंद सोमन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को आप यहां पर देख सकते हैं।

इसके अलावा अक्सर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस और वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। मिलिंद सोमन अपनी तस्वीरों से अक्सर फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं।