बोरियत की छुट्टी! जुलाई के फर्स्ट वीक में रिलीज़ होंगी ये मच अवेटेड फ़िल्में और सीरीज, यहां देखिये पूरी लिस्ट

कल यानी 1 तारीख को हम नए महीने में प्रवेश करने जा रहे हैं और मेकर्स ने जुलाई में फैंस की बोरियत दूर करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जुलाई 2025 के पहले दिन से लेकर पूरे हफ्ते दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है, जिसमें उनकी कुछ पुरानी पसंदीदा सीरीज के लेटेस्ट एपिसोड आने वाले हैं। वहीं, कई नए शो और फिल्में आएंगी, जिनकी रिलीज का फैंस काफी समय से ओटीटी और थिएटर पर आने का इंतजार कर रहे हैं। तो देर किस बात की, बिना एक पल गंवाए देखते हैं ओटीटी और थिएटर पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट:

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Metro…In Dino (Official Trailer) | Anurag Basu | Bhushan Kumar | Releasing in Cinemas on 4th July" width="695">

मेट्रो...इन दिनों
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' जुलाई के पहले हफ्ते में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है। इस फिल्म में जहां पहली बार सारा अली खान और आदित्य चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिलेगी, वहीं पंकज कपूर को रोमांस करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख, अली फजल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
रिलीज डेट- 4 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Heads of State – Official Hindi Trailer | Prime Video India" width="695">
हेड्स ऑफ स्टेट
इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इदरीस एल्बा दूसरे नंबर पर हैं। यह एक अमेरिकन एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं की है, जो अपनी दुश्मनी को किनारे रखकर एक साथ मिलकर वैश्विक साजिश को नाकाम करते हैं।
रिलीज डेट- 2 जुलाई
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Jurassic World Rebirth | Official Hindi Trailer 2" width="695">
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ की अब तक तीन फिल्म सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें पहला पार्ट जुरासिक वर्ल्ड है, जो 2015 में आई थी। दूसरा जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम और तीसरा जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन है। अब जुरासिक वर्ल्ड का चौथा पार्ट रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साइंस फिक्शन फिल्म में स्कारलेट जॉनसन एक बार फिर जोर बेनेट के किरदार में नजर आएंगी।
रिलीज डेट- 4 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर

अक्केनम
यह फिल्म तमिल भाषा में बनी एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी तीन निर्दयी लोगों की कहानी है, जिनके बीच फिल्म में दमदार एक्शन और ड्रामा देखने को मिलता है। फिल्म के तीनों किरदार जो कुछ भी करते हैं, उसके पीछे कोई न कोई मकसद जरूर होता है।
रिलीज डेट- 4 जुलाई
प्लेटफॉर्म- थिएटर

कालीधर लापता
कुछ समय पहले जब अभिषेक बच्चन ने लिखा था कि मैं लापता हो जाना चाहता हूं, तो उनके फैंस काफी डर गए थे। हालांकि, अब पता चल गया है कि एक्टर ने ऐसा क्यों कहा। आई वांट टू टॉक के बाद अभिषेक बच्चन एक और अलग कॉन्सेप्ट वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'कालीधर लापता'। अब फिल्म की कहानी के लिए आपको इसे ओटीटी पर देखना होगा।
रिलीज की तारीख- 4 जुलाई
प्लेटफॉर्म- ZEE5

द ओल्ड गार्ड 2
अपनी अमरता खोने के बाद, एंडी को अपनी जिंदगी जीने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जब वह दुनिया को खत्म करने की धमकी देने वाले अमर को नहीं मार पाती। यह फिल्म एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
रिलीज की तारीख- 2 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Salman Khan Roars on The Great Indian Kapil Show - Unfiltered Fun! | TGIKS S03 | Bacha Hua Content" width="695">
द ग्रेट इंडियन कपिल शो

कपिल शर्मा एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लेकर लौटे हैं। पहले एपिसोड में जहां सलमान खान नजर आए, वहीं इसके दूसरे एपिसोड में 'मेट्रो इन दिनों' की कास्ट आई। अब इस शो का तीसरा एपिसोड जल्द ही ऑनएयर होने वाला है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा के साथ खूब मस्ती करेंगे। यह शो हर शनिवार को आता है।
रिलीज की तारीख- 5 जुलाई
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="The Traitors - Official Trailer | Prime Video India" width="695">
द ट्रेटर ग्रैंड फिनाले

करण जौहर का शो 'द ट्रेटर' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इसके कुल 10 एपिसोड हैं, जिनमें से 9 आ चुके हैं। 10वें एपिसोड में यह फाइनल हो जाएगा कि 'गद्दार' की ट्रॉफी किसे मिलेगी। फिलहाल शो में उर्फी जावेद, पूरब झा, सुधांशु पांडे, जैस्मीन भसीन और हर्ष और अपूर्व सुरक्षित हैं। तारीख पर ध्यान दें कि इसका फिनाले किस तारीख को आएगा।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Hotstar Specials Criminal Justice | A Family Matter | Official Trailer | May 29 | Pankaj Tripathi" width="695">
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4
रोशनी को किसने मारा, अंजू ने या राज ने, इसका खुलासा होने वाला है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज के मेकर्स ने अब तक 7 एपिसोड रिलीज कर दिए हैं, जिसमें कातिल को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इसका 8वां एपिसोड जल्द ही दर्शकों के सामने होगा और कातिल का खुलासा हो जाएगा।
रिलीज डेट- 3 जुलाई
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार