×

OTT पर रिलीज होगी Vijay Devarakonda की फिल्म Liger, इतने करोड़ में हुई डील

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विजय देवरकोंडा बॉलीवुड फिल्म लाइगर के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा को हिंदी भाषी दर्शक उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी की वजह से जानते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी वर्जन को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में बने हैं। जिसमे वो अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर और पोस्टर जारी किया गया था। हालांकि अब आई ताजा खबर के अनुसार फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

दरअसल बात ये है कि विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को मेकर्स में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, मेकर्स ने अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ फिल्म लाइगर के लिए हाथ मिलाया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो और लाइगर के मेकर्स में करीब 60 करोड़ की डील फाइनल हुई है। मेकर्स चाहते थे कि अमेज़न प्राइम वीडियो की तरफ से फिल्म के लिए 80 करोड़ की डील हो लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म की टीम ने ये डील 60 करोड रुपए में फाइनल की है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर थियेटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी।