×

फिल्मों के बायकाॅट ट्रेंड पर Taapsee Pannu और Anurag Kashyap ने कहा मेरी फिल्म को भी बायकाॅट करें प्लीज

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसका प्रमोशन अभिनेता जमकर कर रहे हैं। आपको बता दें कि, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज होने वाली है। जिसमे दोनों कलाकारों के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर भी हलचल है। हालांकि बता दें कि, अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकाॅट करने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को बायकाॅट कर रहे हैं और बायकाट करने का ट्रेंड चला रहे है। दोनों फिल्मों के बायकाॅट करने को लेकर तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनुराग कश्यप और ताप्सी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म में दोबारा का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग कश्यप ने कहा कि, मेरी इच्छा है कि बायकाॅट अनुराग कश्यप ट्विटर पर ट्रेंड हो। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, प्लीज आप सब लोग हमारी फिल्म दोबारा को बायकाट करें।

<a href=https://youtube.com/embed/DoAouCAhDW0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DoAouCAhDW0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अगर अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म सोशल मीडिया पर बायकॉट हो सकती है तो मैं भी दोनों की इस लीग में शामिल होना चाहूंगी। बता दे कि फिल्म दोबारा इसी 19 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है, जिसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर है इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

Richa Chadha और Ali Fazal ने शुरू की शादी की तैयारियां, मुंबई के फंक्शन में शामिल होंगे 400 गेस्ट

शुरू होते ही विवादों में Amitabh Bachchan का शो Kaun Banega Crorepati 14, सामने आया ये बड़ा कारण

Charu Asopa और Rajeev Sen के रिश्ते को लेकर आई हैरान करने वाली खबर