×

Karan Johar ने बिना नाम लिए Urfi Javed का उड़ाया मजाक, क्या होगा अभिनेत्री का रिएक्शन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण सीजन 7 को लेकर सुर्खियों में है। उनके इस शो में अब तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स बताैर गेस्ट के रुप में आ चुके हैं। जिसमे आमिर खान, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे तो, इस दौरान उन्होंने कई बातें की। साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर भी चर्चा की। इसी दौरान करण जौहर ने बिना नाम लिए उर्फी जावेद का मजाक भी उड़ाया। जो उर्फी जावेद के चाहने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। करण जौहर ने सोनम कपूर और अर्जुन कपूर से कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर सवाल किया।

उन्होंने पूछा कि, इस बार का कांस कैसा था। इसके जवाब में सोनम ने खुद करण जौहर से सवाल पूछा कि, तुम्हें कैसा लगा था? जिस पर करण जौहर ने कहा कि, कुछ खास नहीं लगा। इसके बाद बात आगे बढ़ती है। इसी दौरान करण जौहर ने भी उर्फी जावेद का नाम लिए बिना उनका मजाक बना दिया। करण जौहर ने कहा कि, कुछ इनफ्लुएंसर्स तो ऐसे हैं, जो तैयार होकर एयरपोर्ट जाते हैं, मीडिया से बात भी करते हैं, लेकिन कभी फ्लाइट नहीं पकड़ते।

<a href=https://youtube.com/embed/I2o5c3KM2QU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/I2o5c3KM2QU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले कई बार उर्फी जावेद से एयरपोर्ट जाने को लेकर सवाल किया गया था। तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, मैं चाहे जो करू, इससे आपको क्या। हालांकि अब यह देखना है कि करण जौहर के इस मजाक पर उर्फी जावेद की क्या प्रतिक्रिया आती है।