×

Vicky Kaushal को Karan Johar और Alia Bhatt ने शादी के एक दिन पहले किया था फोन, अब सुनाया पूरा किस्सा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने कॉफी विद करण चैट शो को लेकर सुर्खियों में है। जिसमे इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। इसी शो के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि, विक्की कौशल को शादी से पहले उन्होंने और आलिया भट्ट ने मिलकर शराब पीने के बाद फोन किया था।

करण जौहर ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि, आलिया भट्ट और मैंने शराब पीकर विक्की कौशल को एक बार फोन किया था। हम वाइन पी रहे थे और सितारों को देख रहे थे। तब हमें लगा कि किसे फोन करना चाहिए और यह शादी के ठीक पहले था। हम दोनों कैटरीना कैफ को लंबा लंबे समय से जानते थे, हमें आपके बारे में बाद में पता चला। जब हमें शादी के बारे में पता चला तो हम बहुत भावुक और खुश थे।

<a href=https://youtube.com/embed/fl9mutrrrDs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fl9mutrrrDs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के रणथंभौर में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी काफी धूमधाम से की गई थी। जिसकी तस्वीरें भी को दोनों कलाकारों ने शेयर की थी। अगर हम बात करें विकी कौशल के काम की तो वह आने वाले दिनों में गोविंदा नाम मेरा और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ आने वाले दिनों में टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली है।