×

Goodbye OTT release: अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबॉय इस दिन OTT पर होगी रिलीज

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ऊंचाई की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। आपको बता दें कि ऊंचाई फिल्म सिनेमाघरों में 10 दिन पहले रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद ही अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। ऊंचाई से पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय रिलीज की गई थी, जिसमें उनके साथ पुष्पा फिल्म से मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आई थी। अब अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है।

कुछ दिनों पहले ही फिल्म के डिजिटल राइट्स और स्ट्रीमिंग राइट्स को लेकर जानकारी सामने आई थी। हालांकि अब मेकर ने फिल्म की रिलीज से पर्दा भी उठा दिया है। 7 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। गुड बाय के ओटीटी और डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स में खरीदे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने  इशारा किया था कि फिल्म नवंबर या दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

Shehzada teaser: Kartik Aaryan के जन्मदिन के मौके पर शहजादा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर

<a href=https://youtube.com/embed/n5gICDMQOcA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/n5gICDMQOcA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अब मेकर ने फिल्म की रिलीज की घोषणा कर दी है। गुड बाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। इसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर है तो वहीं इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।

Saroj Khan के साथ बेहद खास था Madhuri Dixit का रिश्त, कोरियोग्राफर के निधन से टूट गईं थी अभिनेत्री

हेरा फेरी 3 के बाद इन दो सुपरहिट फ्रेंचाइजी से भी बाहर हुए Akshay Kumar, आ रही ऐसी खबरें