×

Bigg Boss जैसा शो लेकर आ रही Ekta Kapoor, बॉलीवुड की विवादित क्वीन Kangana Ranaut करेंगी होस्ट

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे का मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 खत्म हो चुका है और इसी के साथ बिग बॉस की ट्रॉफी इस बार तेजस्वी प्रकाश अपने घर ले जा चुकी है। अब इसी बीच टीवी इंडस्ट्री की मशहूर फिल्ममेकर एकता कपूर ने एक शो का ऐलान किया है। जल्द ही एकता कपूर एक बड़ा शो लेकर आ रही है। बीते दिन यानी सोमवार को इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान भी हो गया है। उनका ये शो ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बनाया जाएगा और इससे अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर दिखाया जाएगा।

एकता कपूर के इस शो को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ चुके हैं। जिसमे करीना कपूर खान का नाम लिया जा रहा था। हालांकि अब आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि एकता कपूर के इस शो में बॉलीवुड की विवादित क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत होस्ट करने वाली है।

इस शो के फॉर्मेट की अगर हम बात करें तो ये पूरी तरह से बिग बॉस के जैसा होगा। जहां पर प्रतियोगी 8 से 10 सप्ताह तक लॉक रहेंगे। पूरे स्पेस में कैमरे होंगे और घर के अंदर के सदस्यों को टास्क दिया जाएगा और ये शो 24 घंटे लाइव होने वाला है।

एकता कपूर का यह शो 26 फरवरी 2022 को लांच किया जाएगा। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, एकता कपूर का ये शो बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने वाला है, हालांकि अब देखना है कि इस शो को लोगों का कितना प्यार मिलता है।