×

Sidharth Malhotra ने अपने फोन में Kiara Advani का नंबर किस नाम से किया है सेव, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। बता दें कि, जब से दोनों ने एक साथ फिल्म शेरशाह में काम किया तब से लगातार दोनों के रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। अब इसी बीच अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि, उनके फोन में कियारा का नंबर किस नाम से सेव है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में नजर आए। इस दौरान वो कई बड़े खुलासे भी करने वाले हैं। करण जौहर के शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आए और विक्की कौशल से कैटरीना के बारे में तो, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी के बारे में सवाल किया। करण ने सिद्धार्थ से सवाल किया कि, आपने कियारा का नाम फोन में क्या लिखकर सेव किया है।

Aamir Khan और Akshay Kumar की फ्लॉप फिल्मों पर Anupam Kher ने साधा निशाना, खुद को और Kartik Aaryan को बताया सुपरस्टार

इस पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मजेदार जवाब दिया। करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से रैपिड फायर राउंड में सवाल पूछा कि, आपने कियारा का नाम फोन में क्या लिख कर सेव किया है। इसके जवाब में सिद्धार्थ ले रिप्लाई देते हुए कहा कि, केआई। ये सुनकर करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जोर जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि, इस शो में आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे होने वाले हैं।

Bipasha Basu की प्रेग्नेंसी की खबर आते ही ट्रोल हुए Karan Singh Grover, सामने आया ये बड़ा कारण

Vicky Kaushal को Karan Johar और Alia Bhatt ने शादी के एक दिन पहले किया था फोन, अब सुनाया पूरा किस्सा