×

Alia Bhatt ने सुनाया अपना दुखड़ा, कहा मैंने कई बार आपत्तिजनक कमेंट बाजी का सामना किया

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग को लेकर सुर्खियों में है। उनकी फिल्म इसी 5 अगस्त को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेट पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आलिया फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कई ऐसी बातें भी कही है, जिसको लेकर अभिनेत्री को अक्सर ट्रोल भी किया जाता है। आलिया ने बताया कि कैसे उनकी फिल्में महिलाओं के दर्द को बयां करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि समाज में महिलाओं को काफी दबकर रहना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक कमेंटबाजी पर खुलकर अपने विचार शेयर किए हैं।

आलिया भट्ट बताया कि कैसे महिलाओं को सलाह दी जाती है कि उन्हें कैसे रहना है, कैसे महिलाओं को समाज में गलत चीजों का सामना करना पड़ता है। आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें इस बात पर गुस्सा आता है जब महिलाओं को उनकी ब्रा छिपाने के लिए कहा जाता है। ब्रा क्यों छुपाना है, वो भी तो एक कपड़ा है। लेकिन मर्दों को उनके अंडर गारमेंट छिपाने के लिए नहीं कहा जाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/Dmx5KDOpqeg?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Dmx5KDOpqeg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

ठंडे बस्ते में नहीं गई Akshay Kumar की फिल्म गोरखा, डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया बड़ा खुलासा

आलिया भट्ट ने कहा कि, मैंने कई बार आपत्तिजनक कमेंट बाजी का सामना किया है। हालांकि मैंने तब ध्यान नहीं दिया लेकिन मैं इन सब के बारे में अब काफी सोचती हूं। क्योंकि मैं इस मुद्दे पर जागरूक रहती हूं। अगर हम बात करें आलिया भट्ट के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म डार्लिंग, ब्रह्मास्त्र, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्में शामिल है।

क्या Arjun Kapoor और Malaika Arora का हो गया झगड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

Aamir Khan के बाद Kareena Kapoor ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकाॅट करने की मांग पर दिखाया तेवर, कही ये बात