×

सिनेमाघरों के बाद डिजिटल प्लेटफार्म पर धमाका करेगी Akshay Kumar की रक्षा बंधन, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म रक्षा बंधन है। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्षा बंधन इस साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म पांडे और सम्राट पृथ्वीराज रिलीज की गई थी। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी।

अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए हिंदी में कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वह कई इवेंट और टीवी शो का हिस्सा भी बन रहे हैं। अब इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जो लोग फिल्म रक्षाबंधन को किसी कारण सिनेमा हॉल में जाकर नहीं देख पाएंगे। वो फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

अक्षय कुमार की रक्षा बंधन मशहूर ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है फिल्म थियेटर रिलीज होने के 8 सप्ताह बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाती है।

<a href=https://youtube.com/embed/ye3faphq3MU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ye3faphq3MU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इस हिसाब से फिल्म सितंबर के आखिरी दिनों में जी5 पर रिलीज की जा सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडणेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में नीरज सूद, सीमा पाहवा, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। ये एक  इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है।