×

Akshay Kumar के साथ काम करने के बाद इस अभिनेत्री ने अभिनेता को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कठपुतली है। जिसका टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जिसमे अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म का टीजर देखने के बाद इसकी रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि इसी बीच एक खास बातचीत के दौरान रकुल प्रीत ने अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है और इसे शानदार बताया है। अक्षय कुमार के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए रकुल प्रीत ने कहा कि, मैं हमेशा से अक्षय सर की बहुत बड़ी फैन रही हूं, मैंने केवल उनके डिसिप्लिन के बारे में सुना था लेकिन अब मैंने इसे देख भी लिया है। अक्षय सर के बारे में मुझे जो पसंद है वह यह कि सेट पर उनकी एनर्जी सभी को सेट पर एक साथ लाती है और यही मैंने सीखा है।

इसलिए कुल मिलाकर यह एक अमेजिंग एक्सपीरियंस था। अगर बात करें अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली की तो इसमे अभिनेता एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के रोल में है। जिसने कसौली के लोगों को सुरक्षित रखने की शपथ ली है। क्योंकि शहर में एक हत्यारे का साया मंडरा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/s1f6wUAn2AU?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/s1f6wUAn2AU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अक्षय कुमार को इस दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिल्म कठपुतली 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा किया गया है।