×

सिनेमाघरों के बाद अब OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुई Vijay Deverakonda की फिल्म Liger, मेकर ने दी जानकारी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज फिल्म लाइगर थी। यह फिल्म बीते 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसमें विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जबकि मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि अब अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। जिसे आप चाहे तो विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अगर आप फिल्म को सिनेमाघरों में देखना चाहते थे लेकिन किसी कारण वश ऐसा नहीं हो पाया तो अब आप इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते है।

फिल्म लाइगर के ओटीटी रिलीज की जानकारी खुद डिजनी प्लस हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमे मेकर्स ने बताया कि विजय देवरकोंडा को उनके दमदार अंदाज में देखिए लाइगर की तरह।

लाॅग ऑन हॉटस्टार ओटीटी। रिलीज की जानकारी शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने विजय देवरकोंडा का एक पोस्टर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप चार भाषाओं में देख सकते हैं। जिसमें हिंदी के अलावा मलयालम करना और तमिल भाषा शामिल है।

<a href=https://youtube.com/embed/TgcruVx0dNM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TgcruVx0dNM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">