×

गौरव खन्ना के तलाक विवाद में ओरी की एंट्री, आकांक्षा चमोला को कहा ‘आस्तीन का सांप’; बोले- पति के नाम से ले रहीं व्यूज

 

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक की खबरों को लेकर चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। इस मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान आवत्रामाणि यानी ओरी ने आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा है। ओरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए आकांक्षा को ‘आस्तीन का सांप’ तक कह दिया। साथ ही आरोप लगाया कि वह अपने पति गौरव खन्ना के नाम का इस्तेमाल केवल व्यूज और रीच बढ़ाने के लिए कर रही हैं।

दरअसल, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर उस समय चर्चा तेज हुई, जब आकांक्षा ने एक शो में खुलासा किया कि वह गौरव से पिछले 18 महीने से अलग रह रही हैं और दोनों तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस रिश्ते और दोनों के बीच मतभेद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

आकांक्षा पर ओरी ने साधा निशाना

विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या आकांक्षा चमोला और अभिनेता शगुन पांडे मिलकर गौरव खन्ना की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ओरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।ओरी ने कथित तौर पर लिखा कि आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना के नाम का इस्तेमाल केवल व्यूज और सोशल मीडिया रीच हासिल करने के लिए कर रही हैं। उन्होंने आकांक्षा के लिए ‘आस्तीन का सांप’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह कमेंट चर्चा में आ गया।

गौरव के साथ एक महीने वैनिटी वैन शेयर करने का दावा

ओरी ने अपने कमेंट में गौरव खन्ना के साथ हुई अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने केप टाउन में करीब एक महीने तक गौरव के साथ वैनिटी वैन शेयर की थी।ओरी के मुताबिक, उस दौरान उन्हें यह तक पता नहीं था कि गौरव शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा कि गौरव अपने निजी जीवन को काम से अलग रखते हैं और शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई चर्चा नहीं की थी।ओरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि, ओरी की टिप्पणियां उनके निजी अनुभव और राय पर आधारित हैं।

18 महीने से अलग रहने का दावा

आकांक्षा चमोला ने एक शो के दौरान अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 18 महीने से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।इस खुलासे के बाद गौरव खन्ना की निजी जिंदगी अचानक चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स दोनों पक्षों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं देने लगे।अब ओरी की टिप्पणी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। एक तरफ आकांक्षा अपने बयान के जरिए रिश्ते की स्थिति स्पष्ट कर चुकी हैं, वहीं ओरी ने उनके रवैये पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।फिलहाल, तलाक को लेकर दोनों के बीच कानूनी प्रक्रिया की स्थिति और इस पूरे विवाद पर गौरव खन्ना की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है।