×

Priyanka Chopra 2nd anniversary: आज के दिन जोधपुर के उम्‍मेद भवन में हुई थी प्रियंका-निक की शादी, देखें शादी का एल्बम

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ कुछ महीने की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी उसी वक्त उनकी शादी की भी खबरें सामने आने लगी थी। लेकिन इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर साल 2018 की शुरूआत से ही कई तरह की खबरें आनी शुरू हो गई थी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस मामले में लगातार अपनी चुप्पी बनाए हुए थी। लेकिन बाद में उन्होंने निक जोनस से शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भारती परंपरा अनुसार बेहद शाही अंदाज हुई थी। प्रियंका की शादी का कार्यक्रम इसी पैलेस में तीन दिनों तक चला था। इन तीन दिनों में उनकी शादी पहले तो हिंदू बाद में क्रिश्‍चियन रीति रिवाज से हुई थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी तीन दिनों तक चली थी। शादी की कई सारी तस्वीरें सामने आई थी जो उस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो काफी समय तक सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों में छाई हुई थी। जिसको लोगों ने भी काफी पसंद किया था। प्रियंका की शादी अमेरिका में हुई है तो जाहिर है कि उनकी शादी में कई विदेशी मेहमान भी शामिल थे। आज प्रियंका और निक की शादी को दो साल हो गए है। इन दो सालों में दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है तो जाहिर है कि आज का दिन जब इन दोनों एक दूसरे के साथ जीवन साथी बनने का फैसला किया था ये दिन उनके लिए बेहद खास होगा।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का ताज जीते हो गए 20 साल, ऐसे बनी ग्लोबल आइकन

Aditya Narayan Wedding: आज होने वाली है आदित्य नारायण की श्वेता अग्रवाल से शादी, रस्मों की तस्वीरें हो रही वायरल

Jacqueline Fernandez: अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में हुई जैकलीन की एंट्री, अगले साल से शुरू होगी शूटिंग